Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

अल्मोड़ा में बालदिवस पर हुए रंगारंग कार्यक्रम


अल्मोड़ा । 
 बाल दिवस के अवसर पर आज उदय शंकर नाट्य अकादमी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने उपस्थित बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए कठिन परिश्रम जरूरी है किसी भी क्षेत्र में ऊॅचा मुकाम पाने के लिए कड़ी मेहनत को आधार बनायें।
जिलाधिकारी ने कहा कि अल्मोड़ा अपने आप में शिक्षित प्रबुद्धजनों की नगरी है। यहाॅ पर अनेक लोगो ने देश-विदेश में यहाॅ का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि इस अकादमी की सार्थकता के लिए यहाॅ पर मूवी क्लब का गठन किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रयास किया जायेगा कि सप्ताह में एक बार यहाॅ कई पे्ररणादायी फिल्म दिखायी जायेंगी इसके अलावा विशेषज्ञ फिल्म निर्देशकों द्वारा फिल्म में अभिनय व अन्य चीजो के लिए कार्यशाला आयोजित होगी।
इस दौरान विभिन्न बच्चों ने अनेक मनमोहक प्रस्तुतिया दी जिसको लोगो ने खूब सराहा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा इस अवसर पर अल्मोड़ा फिल्म सोसाइटी द्वारा नृत्य सम्राट उदय शंकर पर आधारित लघु फिल्म ‘‘कल्पना के कुछ अंश‘‘ दिखाये गये। कार्यक्रम हालैण्ड के श्री ल्यूक द्वारा निर्देशित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। एफटीटीआई अकादमी के सिनेमोटोग्राफर राजेश शाह ने इस अवसर पर अपने विचार रखे व कुछ लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सविता हंयाकी ने तम्बाकू निषेध के सम्बन्ध में पावर पाइन्ट के माध्यम से प्रस्तुतीकरण कर बच्चों को तम्बाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षाधिकारी जगमोहन सोनी, नेहरू युवा केन्द्र समन्वयक प्रियंका नेगी वरिष्ठ छायाकार थ्रीश कपूर, जयमित्र बिष्ट, मनमोहन चैधरी, मनोज सनवाल, डा0 जे0सी0 दुर्गापाल, गिरीश मल्होत्रा, प्रो0 हामिद, डा0 वसुधा पंत, के अलावा अनेक स्कूली बच्चों व विभिन्न लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विद्या कर्नाटक व नवजोत पाण्डे ने किया।

You may have missed

Advertisement