Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

विकास कार्यों को भाजपा सरकार ने किया ठप: प्रीतम 

P
पिथौरागढ़। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पिथौरागढ़ उपचुनाव को लेकर पत्रकार वार्ता की। उन्होंने भाजपा सरकार पर
कांग्रेस कार्यकाल में शुरू किये गये कार्यों को ठप करने का आरोप लगाया। गुरुवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक मयूख महर के कामों को प्रदेश सरकार ने रोककर लोगों के साथ छलावा किया है। बेस अस्पताल,मल्टीस्टोरी पार्किंग,नर्सिंग कालेज,स्पोर्ट्स कालेज का काम साढे तीन सालों से ठप पड़ा हुआ है। अधूरी पेजयल योजना का शुभांरंभ करके मुयमंत्री रावत ने लोगों को धोका दिया। जिले के सरकारी अस्पताल रैफर सेंटर बन चुके हैं। डबल इंजन की सरकार स्वास्थ व्यवस्थाओं पर ध्यान नहीं दे रही है। साढे तीन सालों में भाजपा सरकार ने करोड़ों के कार्यालय बनाने का ही कार्य किया है। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि बीटेक,एमटेक व उच शिक्षित युवा उत्तराखण्ड में नौकरी के लिए भटक रहे हैं।

Advertisement