भजरौजखान पुलिस ने 05 पेटी 09 बोतल हरियाणा मार्का अवैध शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, वाहन सीज, वाहन में केबिन बना कर की जा रही थी तस्करी
अल्मोड़ा। श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देश पर मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम हेतु की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत दिनाॅक 16.11.2019 को भतरौजखान पुलिस को मिली सूचना पर उ0नि0 चन्द्र सिंह का0, भूपाल सिंह, का0 प्रकाश चन्द्र द्वारा घट्टी तिराहे पर *वाहन संख्या- यूपी-16 जे- 4331 होन्डा सिटी* को चैक किये जाने पर चालक *कृपाल सिंह पुत्र तेज सिंह निवासी- बासोट, तह- भिकियासैण* के कब्जे से 35 बोतल राॅयल जनरल व्हिस्की, 09 बोतल के्रजी रोमियो व्हिस्की, 25 बोतल ओल्ड मोंग रम *(कुल- 5 पेटी, 09 बोतल कीमत- 35000 रूपये)* अवैध शराब बरामद करते हुए चालक कृपाल को गिरफ्तार किया है। उक्त सम्बन्ध में थानाध्यक्ष भतरौजखान श्री नीरज भाकुनी ने बताया कि चालक द्वारा *वाहन की डिग्गी में तथा पिछली सीट में अलग से एक केबिन बना कर शराब की तस्करी की जा रही थी,* केबिन से अवैध शराब बरामद की गयी है। पूछताछ पर बताया कि यह शराब हरियाणा से खरीदकर ला रहा था। जिस संबन्ध में थाना भतरौजखान में मु0अ0सं0- 27/2019 धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। अवैध शराब परिवहन कर रहे वाहन को सीज किया गया है।
