Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

नैनीताल बिशप शॉ स्कूल की पूर्व छात्रा आयुषी रियालिटी शो में पहुंची 

नैनीताल। नगर के बिशप शॉ स्कूल की पूर्व छात्रा आयुषी एमटीवी चैनल में प्रसारित हो रहे रियालिटी शो के मिस्टर एंड मिस 7 स्टेट्स में धमाल मचा रही है। आयुषी मूल रूप से भवाली की रहने वाली हैं। पिछले वर्ष ही आयुषी ने बिशप शॉ से इंटरमीडिएड की परीक्षा पास की है। आयुषी ने बताया कि इस शो में उनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। शो का प्रसारण एमटीवी चैनल में रात 11 बजे से किया जा रहा है। इसमें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा आदि राय से प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। आयुषी ने कहा कि वह ये शो जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन करना चाहती है। इससे पहले भी आयुषी 2016 में मिल स्माइलिंग फेस का खिताब जीत चुकी है। साथ ही टीवी सीरियल में भी आपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी है। बताया कि उनको बचपन से ही मॉडलिंग के क्षेत्र में काम करने का शौक रहा है। इसके साथ ही यह डांस व सिंगिग में रूचि रखती है। आयुषि मॉडलिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती है।

Advertisement