Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

चम्पावत में कार खाई में गिरी, दो घायल

चपावत। विकासखंड लोहाघाट में रौंशाल मार्ग पर एक अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक समेत वाहन स्वामी घायल हो गए। लोहाघाट के रौंशाल मार्ग में शुक्रवार रात बिरखम जाते वक्त के पास अल्टो कार यूके 03ए-4048 अनियंत्रित होकर करीब 25 फीट गहरी खाई में गिर गई। गनीमत रही कि गिरते वक्त वाहन पेड़ पर अटक गया। हादसे में वाहन में सवार वाहन चालक मदन सिंह (35) पुत्र पूरन सिंह और वाहन स्वामी प्रवीण कुमार घायल हो गए। पंचेश्वर कोतवाली के एआई उमराव सिंह के नेतृत्व में पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोहाघाट पहुंचाया। उपचार कर रहे चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि चालक मदन की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वाहन स्वामी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

Advertisement