Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

बागेश्वर में खाली प्लॉटों से झाडिय़ां नहीं काटी तो लगेगा जुर्माना , -पालिका ने झाड़ी कटान के लिए दिया एक सप्ताह का समय

पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में कई खाली पड़े प्लॅाट झाड़ी और गंदगी से भरे हैं। जिनकी सफाई के लिए पालिका लोगों को एक सप्ताह का समय दे रही है। तय समय के बाद पालिका स्वयं अभियान चलाएगी। संबंधित से जुर्माना व सफाई में होने वाला व्यय वसूला जाएगा।  –  राजदेव जायसी, ईओ, नगरपालिका।

 

बागेश्वर। नगर के भीतर खाली पड़े प्लॅाटों पर उगी झाडिय़ों और गंदगी को लेकर पालिका सत हो गई है। उसने लोगों को एक सप्ताह का समय देकर अपने खाली जमीन पर उगी झाडिय़ों और वहां जमा कचरे को साफ करने को कहा है। तय समय के बाद पालिका अभियान चलाकर सफाई करेगी। जिसका जुर्माना और मजदूरी जमीन मालिक से वसूली जाएगी। शनिवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी ने कहा नगर के भीतर सभी वार्डों में कई प्लॅाट खाली पड़े हैं। जमीन मालिक इनकी देखरेख नहीं कर रहे हैं। जिसके चलते इन जमीनों में झाडिय़ां उग आई हैं। लोग यहां अपने घरों का कचरा भी फेंक रहे हैं। जिससे यह जमीन कूड़ाघर बनती जा रही है। उन्होंने कहा झाडिय़ों के होने नगर क्षेत्र में गुलदार का आतंक भी बढ़ रहा है। कहा पिछली बार भी पालिका ने लोगों से झाड़ी कटान को कहा था। जिसका कोई असर नहीं हुआ। जिसे देखते हुए अब पालिका सती करने जा रही है। उन्होंने नगरवासियों से अपनी खाली पड़ी जमीन से एक सप्ताह के भीतर झाड़ी काटने को कहा। कहा अगर लोगों ने स्वयं झाडिय़ां नहीं काटी या फिर गंदगी को साफ नहीं किया तो पालिका अभियान चलाकर पूरे नगर में झाड़ी कटान करेगी। संबंधित जमीन मालिक पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। वहीं, झाड़ी कटान में आने वाला खर्च भी उसे ही वहन करना होगा।

नगर के वार्ड:- बागनाथ वार्ड, सैम मंदिर, वालादेवी, नारायणदेव, कठायतबाड़ा, मंडलसेरा उत्तरी, मंडलसेरा दक्षिणी, ठाकुरद्वारा, बिलौना, वेणीमाधव, चंडिका वार्ड हैं।

 

 

Advertisement