Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

विवेकानंद की प्रतिमा खंडित करने पर अभाविप का गुस्सा फूटा 

 

बागेश्वर। जवाहर लाल नेहरु यूनिवर्सिटी में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को खंडित करने की घटना से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। उन्होंने इस घटना का अनूठे तरीके से विरोध किया। छात्रों ने विवेकांनद के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके प्रति समान जताया। साथ ही उनकी प्रतिमा को तोडऩे वालों के कठोर शब्दों में निंदा की। इस दौरान उन्होंने सरकार से इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग उठायी। शनिवार को विद्यार्थी परिषद ने डिग्री कॉलेज परिसर में स्वामी विवेकानंद का चित्र स्थापित कर उन्हें फूल-मालाएं अर्पित की। उन्होंने कहा जेएनयू में राष्ट्र पुरुष स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को खंडित करने और देश की सांस्कृतिक विरासत और परंपरा के प्रतीक भगवा ध्वज को जलाने का प्रयास किया गया। इस घटना की संगठन कड़े शब्दों में निंदा करता है। कहा विवेकानंद देश के युवाओं के आदर्श पुरुष है। उनका अपमान करना पूरे देश को अपमानित करने के समान हैं। उन्होंने कहा इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सत कदम उठाए जाने चाहिए। इस दौरान उन्होंने सरकार से भी इस तरह की घटना को अंजाम देने वालों से सती से निपटने की मांग की। ताकि देश में दोबारा महापुरुषों का अपमान न हो सके। यहां सह विभाग संयोजक राजेंद्र दानू, जिला विस्तारक शाश्वत खंडूरी, जिला संयोजक भूपेंद्र दानू, हिमांशु जोशी, राहुल सिंह टाकुली, आकाश कुमार, छात्र संघ अध्यक्ष सौरभ जोशी, नरेंद्र जोशी, योगेश जोशी, भाष्कर पाठक, उवल साह, सचिन कुमार, हरेंद्र दानू, रेनू टाकुली, वंदना जोशी, पूजा फर्स्वाण, बीना रावत आदि मौजूद रहे।

 

 

 

 

Advertisement