Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

सोमेश्वर पुलिस ने मात्र तीन दिन में गुमशुदा नाबालिक बालिका को गाजियाबाद से किया बरामद

 

अल्मोड़ा। थाना सोमेश्वर में दिनाॅक- 13.11.2019 को भगत राम निवासी- ग्राम पच्चीसी, रौल्याणगूॅठ थाना सोमेश्वर द्वारा अपनी नाबालिक बालिका के गायब होने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0- 28/2019 धारा- 365 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया । श्री प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोडा द्वारा मामले की गम्भीरता को देखते हुए गुमशुदा की तलाश हेतु एक पुलिस टीम गठित किये जाने के निर्देश पर थानाध्यक्ष सोमेश्वर द्वारा उ0नि0 भूपेन्द्र सिंह मेहता, का0 गोपाल गिरी, का0 रीतू कोरंगा की टीम गठित किये जाने के उपरान्त टीम द्वारा गुमशुदा के मिलने के सभी सम्भावित स्थानों पर तलाश किये जाने एवं सर्विलास के सहयोग से दिनाॅक- 16.11.2019 को म0न0-91, गली न0-06 दीपक बिहार खोड़ा कालोनी गाजियाबाद उ0प्र0 से नाबालिक बालिका को बरामद किया गया है। श्री भूपेंद्र मेहता ने बताया कि विवेचना के दौरान अभियोग में धारा-363/366/376(2) झ भा0द0वि व 3/4 पोक्सो अधिनियम में कार्यवाही करते हुए उक्त घटना में अभियुक्त नरेन्द्र राम पुत्र श्री केशर राम निवासी- बाॅक पो0ओ0 मन्दोली, थाना-थराली जिला- चमोली को घटना में संलिप्त पाया गया एवं कमरा म0न0-91, गली न0-06 दीपक बिहार खोड़ा कालोनी गाजियाबाद उ0प्र0 से गिरफ्तार किया गया है। सोमेश्वर पुलिस द्वारा अभियुक्तों से पूछताछ पर अपने जुर्म का इकबाल करते हुए विधिक कार्यवाही की गई जा रही है।

Advertisement