राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त छात्राओं को किया समानित
बागेश्वर। सरस्वती शिशु मंदिर चौरासी तथा राजकीय इंटर कॉलेज मैगड़ीस्टेट की दो-दो छात्राओं ने रायपाल पुरस्कार प्राप्त किया है। गुरुवार को विद्यालय पहुंचने पर उनको समानित किया गया। प्रधानाचार्य ने अन्य बचों से इन बालिकाओं से प्रेरणा लेने और समाज हित मे उत्कृष्ट कार्य कर माता, पिता व गुरुजनों का नाम रोशन करने को कहा। देहरादून में 18 नवंबर को हुए समारोह में रायपाल बेबी रानी मौर्य ने पुरस्कार वितरण किया था। जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर चौरासी की कोमल व दीक्षा तथा मैगड़ीस्टेट की गाइड आकांक्षा किरमोलिया और प्रीति खाती को भी पुरस्कार दिया गया। समान पाने के बाद वह गुरुवार को पहली बार विद्यालय पहुंचे। जहां शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने उनका स्वागत किया। शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य रणजीत भंडारी ने बताया कि दोनों छात्राओं ने रायपाल पुरस्कार 2019 के लिए हुई परीक्षा पास की थी। जिसके बाद उनका चयन पुरस्कार के लिए हुआ था। उन्होंने कहा कि विद्यालय के बचे लगातार अपने हुनर व प्रतिभा से नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने अन्य बचों से भी प्रेरणा लेने और अपने परिवार का नाम रोशन करने को कहा। छात्राओं ने पुरस्कार प्राप्त करने के अपने अनुभव को भी बचों के साथ सांझा किया। इस मौके पर स्काउट मास्टर धीरेंद्र पाठक, किशन जोशी, सतीश जोशी, प्रकाश जोशी, नीरज पंत, गोपाल कोठारी, कृष्णा आर्या, गिरीश जोशी, रघुनाथ परिहार आदि मौजूद रहे। उधर मैगड़ी स्टेट के प्रधानाचार्य प्रधानाचार्य डॉ. दीपक कोहली ने अवार्ड मिलने पर खुशी जताई है। इस मौके पर पीटीए अध्यक्ष मोहन सिंह फस्र्वाण, एनसीसी प्रभारी कुलदीप सिंह कोरंगा, एनएसएस प्रभारी राजेंद्र सिंह स्काउट गाइड प्रभारी अजय कुमार, मंजू बिष्ट, नेत्र सिंह, शुभ्रा तिवारी, अनीता, मंजुला नेगी, राजेंद्र गढिय़ा, नीरज धानिक, रेखा, केदार सिंह कार्की आदि मौजूद रहे।
