September 28, 2026

डिग्री कालेज छात्र-छात्राओं ने किया प्राचार्य का घेराव 

बागेश्वर। डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने आंदोलन के बाद प्राचार्य गुरुवार को कॉलेज पहुंची। यहां पहुंचने पर उन्हें नाराज छात्रों का कोपभाजन बनना पड़ा। गुस्साए छात्रों ने उनका घेराव किया। इतना ही नहीं आए दिन छुट्टी में रहने का कारण भी जाना। एक घंटे की जद्दोजहद के बाद छात्रों को गुस्सा शांत हुअए। हालांकि बाद में प्राचार्य के कारण बताने पर वह मान गए और तीन दिन से चले आ रहा मामला शांत हो गया। मालूम हो कि दो दिन से छात्र प्राचार्य के लगातार छुट्टी में जाने के कारण को लेकर आंदोलित थे। नाराज छात्र मंगलवार से प्रदर्शन कर रहे थे। इतना ही नहीं उन्होंने उनके कक्ष के बाहर तालाबंदी भी कर दी। उनका कहना था कि सितंबर में प्राचार्य अंजू अग्रवाल की यहां तैनाती हुई थी। जिसके बाद से वह नियमित रूप से उपस्थित नहीं रह रही हैं। जिससे कॉलेज के कई काम प्रभावित हो रहे हैं। छात्र-छात्राओं को भी इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बुधवार को भी प्रदर्शन कर स्पष्टीकरण की मांग दोहराई थी। गुरुवार को आखिरकार प्राचार्य कॉलेज में पहुंच गई। गुस्साए छात्र उनके कमरे में गए और घेराव कर अनुपस्थित रहने का कारण पूछने लगे। इस दौरान काफी देर तक गहमागहमी रही। प्राचार्य ने कई तरह से छात्रों को समझाने की कोशिश की, लेकिन छात्र मानने को राजी नहीं थे। एक घंटे की जद्दोजहद के बाद आखिरकार उनके बताने पर छात्र माने और तीन दिन से चल रहा प्रदर्शन शांत हुआ। इस मौके पर अभाविप के विभाग संयोजक राजेंद्र दानू, हिमांशु जोशी, कॉलेज इकाई अध्यक्ष राहुल टाकुली, आकाश कुमार, नगर मंत्री आशीष कुमार, उजवल साह, बीना रावत, बबलू मेहरा, रविंद्र मेहरा, पवन टाकुली आदि उपस्थित रहे।

You may have missed