पिंडर घाटी महोत्सव का समापन
चमोली। तीन दिवसीय पिंडर घाटी महोत्सव का समापन जागर गायिका एवं पद्म श्री बसंती बिष्ट को पिंडर समान से समानित करने के साथ हुआ। सांस्कृतिक महोत्सव के तीसरे दिवस का प्रारंभ बसंती बिष्ट द्वारा मां नंदा के जागर के साथ हुआ। मां नंदा के जागरों को लेकर पंडाल में दर्शक देर तक झूमते रहे। सत्कार कला मंच द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। मंच के महादेव नृत्य, शिव नृत्य की प्रस्तुतियों ने दशकों का काफी मनोरंजन किया। मेला कमेटी के अध्यक्ष सुरपाल सिंह रावत द्वारा बसंती बिष्ट को पिंडर समान से नवाजा गया। इस दौरान मेला समिति द्वारा थराली और आसपास के विद्यालयों में के मेधावी छात्र छात्राओं को भी समानित किया गया। इस अवसर पर मेला समिति के सुरपाल सिंह रावत , सचिव कुंवर सिंह, कोषाध्यक्ष शिवानंद खंडूड़ी, नंदू बहुगुणा जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत, प्रीतम सिंह, देवी जोशी, हरीश पंत, नरेंद्र भारती, दीपा भारती, गंगा सिंह बिष्ट, उमेश चन्द्र पुरोहित, संदीप रावत आदि लोग मौजूद थे।
