Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

बागेश्वर में कोतवाली पुलिस ने मारपीट करने वाले अभियुक्त को 24 घण्टों के भीतर किया गिरफ्तार

 

बागेश्वर। दिनांक 24.11.2019 को रोहित मेहता पुत्र श्री नारायण सिंह मेहता निवासी ग्राम- नाघर, पो0- बटगेरी, जिला- पिथौरागढ़ ने थाना कोतवाली में तहरीर दी कि प्रकाश गोस्वामी पुत्र श्री गोविन्द गिरी निवासी ग्राम काण्डे (थपलिया ) पो0- दोफाड़ चौकी रीमा हाल- इन्द्रलोक बार के पास तहसील रोड बागेश्वर द्वारा वादी के पिताजी के साथ मारपीट करते हुए कोल्ड ड्रिंक की बोतल से सिर पर मारकर पिताजी को घायल किया गया। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में मु0अ0सं0- 145/19 धारा- 324/504 भादवि बनाम प्रकाश गोस्वामी उपरोक्त पंजीकृत किया गया। मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए *उ0नि0 मदन लाल, प्रभारी कोतवाली बागेश्वर द्वारा* अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गयी । पुलिस टीम के अथक प्रयासों द्वारा अभियुक्त को आज दिनांक 25.11.19 को गिरफ्तार किया गया । जिसे माननीय न्यायालय बागेश्वर के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

Advertisement