Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

भारत पराशर बने ए आई सी सी सदस्य, मिला पंजाब का प्रभार

 

देहरादून। असंगठित कामगार काँग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष  अरविंद सिंह ने भारत पराशर को असंगठित कामगार काँग्रेस का राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है।  इस आशय का एक पत्र  प्रेषित कर उन्होंने श्री पराशर से उमीद जताई हैं कि उनके प्रयासों से देश मे असंगठित क्षेत्र के कामगारों की दशा में आशातीत परिवर्तन सम्भव होगा ।

श्री पाराशर जी कहा जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है मै  निष्ठा और ईमानदारी से उसे पूर्ण करने में कोई कोर कसर नही छोडूंगा।

अपने मनोनयन पर उन्होंने श्री मति सोनिया गांधी  श्री के सी वेणु गोपाल अरविंद  सिंह  का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया है।

उनके मनोनीत होने पर पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंडल हरीश रावत, उत्तराखंड प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित अनेक लोगो ने उन्हें बधाई दी हैं।

श्री पराशर ने फोन पर बताया कि हाई कमान द्वारा उन्हें पंजाब का प्रभारी की भी जिम्मेदारी सौपी गई हैं।

 

Advertisement