Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग 

हरिद्वार। राहुल गांधी एक्शन फोर्स के कार्यकर्ताओं ने उपवन संरक्षक को ज्ञापन देकर भेल टाउनशिप में आ रहे गुलदार को पकडऩे की मांग की है। ज्ञापन सौंपने के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि भेल टाउनशिप में गुलदार के आने से लोग सहमे हुए हैं। गुलदार के भय के चलते लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। स्कूली बचों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बना हुआ है। पिछले माह भेल सेक्टर-4 में गुलदार के हमले में दो लोगों की मौत हो चुकी है। दिग्विजय सिं व सुमित भाटिया ने कहा कि भेल व आसपास के क्षेत्रों के लोगों को गुलदार के आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं। जिससे आतंक के साए में रह रहे लोगों को राहत मिल सके तथा भविष्य में कोई अप्रिय घटना न हो। नावेज अंसारी व सुनील कड़छ ने कहा कि वन विभाग आला अधिकारी इस कोई ध्यान नही दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वन मंत्री को इसका संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित करना चाहिए। ताकि लोगों को सुरक्षा मिल सके। ज्ञापन सौंपने वालों में सोनू दाबड़े, अरूण कुमार, हरिशंकर प्रसाद, गौरव सिंह, विशाल राठौर, प्रदीप भटनागर, राहुल ठाकुर, नवेज अंसारी, आर्यन राठौर, विकास चंद्र, रजत जैन, नीतू बिष्ट, विक्की कोरी, सूरज, संदीप, निरंजन, दीपक, अभिषेक, प्रशांत, सागर ठाकुर, पुष्पेंद्र, दीपक कश्यप, जितेंद्र नेगी, नीलम शर्मा आदि शामिल रहे।

Advertisement