Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

उत्तराखंड की सीके नायडू ट्रॉफी के लिए हुआ टीम का चयन

देहरादून। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने सीके नायडू ट्रॉफी में प्रतिभाग करने के लिए 15 खिलाडिय़ों का चयन अंडर-23 में किया है। वहीं, 11 दिसंबर से मैच शुरू होने जा रहे हैं। उत्तराखंड टीम की कमान अजीत सिंह रावत को सौंपी गई है। वहीं, पहला मैच केरल के साथ खेला जाएगा। बता दें कि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने 15 खिलाडिय़ों को अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफी के पहले तीन मैचों के लिए चयनित किया है। इस दौरान मैचों में खिलाडिय़ों के प्रदर्शन के आधार पर टीम में बदलाव किया जा सकता है। अंडर-23 टीम में चयनित खिलाडिय़ों में अजीत सिंह रावत, तनुष गुसाईं, आर्यन शर्मा, सौरभ चैहान, भानु प्रताप सिंह, शोभित सरेन, दिनेश पवार, अभिनव बिष्ट, अग्रिम तिवारी, निखिल पुंडीर, विकास, प्रदीप चमोली, श्याम शर्मा, हरमन सिंह, हिमांशु बिष्ट शामिल हैं। इसके साथ ही 4 सदस्यों का स्पॉटिंग स्टाफ के लिए भी चयन किया गया है।

Advertisement