Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

बागेश्वर में प्रधानाध्यापक का स्थानांतरण रोकने को एकजुट हुए ग्रामीन

बागेश्वर। एक शिक्षक का तबादला रुकवाने को पूरा गांव एकजुट हो गया। उन्होंने जिलाधिकारी को मिलकर उन्हें ज्ञापन दिया। बताया कि तीन साल पूर्व विद्यालय में आए शिक्षक ने अपनी मेहनत और लगन से विद्यालय का नक्शा बदल दिया है। उनके आने पर जहां स्कूल की छात्र संया मात्र एक थी, आज बढ़कर 11 हो गई है। जिसमें लगतार सुधार हो रहा है। उन्होंने विद्यालय और बचों की बेहतरी के लिए उन्हें इसी विद्यालय में स्थाई नियुक्ति देने की मांग की। यहां बात हो रही है राजकीय प्राथमिक विद्यालय अनर्सा के प्रधानाध्यापक पूरन चंद्र जोशी की। जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से विद्यालय की छात्र संया बढ़ाने के साथ अभिभावकों के मन में भी सरकारी शिक्षा के प्रति विश्वास बढ़ाया है। इसी का नतीजा है कि उनके रहते विद्यालय की छात्र संया में लगातार इजाफा हो रहा है। अर्द्धवार्षिक परीक्षा के बाद विद्यालय से उनका स्थानांतरण करने की सुगबुगाहट होते ग्रामीणों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि प्रधानाध्यापक जोशी ने अपनी मेहनत से बंद होने के कगार पर खड़े विद्यालय को नवजीवन दिया है। ऐसे में उनका तबादला करना बचों व अभिभावकों के साथ अन्याय है। इससे विद्यालय में नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। लगातार बढ़ रही छात्र संया भी कम होने की संभावना है। उन्होंने जनहित में प्रधानाध्यापक को उसी विद्यालय में बनाए रखने की मांग की। मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष गोदावरी मेहता, जानकी देवी, तारा देवी, कैलाश सिंह, मनोज सिंह, चंदन सिंह, बसंत राम, नवीन सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

Advertisement