March 8, 2026

बागेश्वर में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षकों ने दिया धरना 

बागेश्वर। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षकों ने उप शिक्षा कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। इस कारण उन्हें आंदोलन करने पर विवश होना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। इसके बाद सीएम को अपनी मांगों का ज्ञापन भेजा। ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र भैसोड़ा की अध्यक्षता में बागेश्वर ब्लॉक इकाई के शिक्षक गुरुवार को आंदोलन स्थल पर पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। उसके बाद अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। यहां हुई सभा में संगठन के जिलाध्यक्ष विक्रम पिलवाल ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल करने, राष्ट्रीय शिक्षा नीति से शिक्षक विरोधी प्रावधानों को हटाने, छठे वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करने, सातवें वेतन आयोग की रिफारिशों में संशोधन करते हुए एक जनवरी 2016 से लागू करने, 31 मार्च से पूर्व देश के सभी रायों में शिक्षक, पैरा शिक्षक, शिक्षा मित्रों तथा शिक्षा सहायकों को समान वेतनमान देने के अलावा शिक्षक पात्रता परीक्षा शिक्षकों के व्यावसायिक प्रशिक्षण लेने से पूर्व आयोजित किया जाए। इन मांगों को लेकर वे लंबे समय से आंदोलित हैं, लेकिन उनकी सुनवाई आज तक नहीं हो पाई है। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक मंत्री हीरा रौतेला ने किया। इस मौके पर जिला महामंत्री इंद्रपाल सिंह, मनोज जोशी, हरेंद्र धपोला, दलीप मेहरा, संजय पंत, अंजना मेर, मीना चौहान, उमाकांत उपाध्याय, विवेक पंत, गीता पाठक, मंजू लोबियाल, मंजू जोशी आदि मौजूद रहे।