March 6, 2026

भतरौजखान पुलिस ने दो गाॅजा तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट में की कार्यवाही

 

अल्मोड़ा। श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त अपराधियों के विरूद्व लगातार प्रभावी कार्यवाही कराई जा रही है। इसी क्रम में आज दिनाॅक- 28.11.2019 को थाना भतरौजखान पुलिस ने संजय कुमार पुत्र नेतराम निवासी- चाउपुरा मसुवासी थाना स्वार जिला रामपुर उ0प्र0, मौ0 आकिल पुत्र मौ० हनीफ निवासी- महुआखेड़ा गंज थाना आईटीआई उधम सिंह नगर के विरूद्व धारा- 2/3 गैंगस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष भतरौजखान नीरज भाकुनी ने बताया कि दिनाॅक- 03.11.2019 को वाहन संख्या- यूके-18जे-2381 वैगनआर में दोनों युवकों से 18 किलो 800 गाम अवैध गाॅजा बरामद होने पर मुअसं-25/2019 , धारा- 8/20/22/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी थी। गैंग लीडर संजय कुमार से पूर्व में दिनाॅक- 15.11.2018 को पुलिस सहायता केन्द्र मोहान से 07 किलो 230 ग्राम गाॅजे के साथ गिरफ्तार किया था। अभियुक्तगण द्वारा गैंग बनाकर अवैध रूप से लगातार गाॅजे की तस्करी कर धनोपार्जन व दहशत का माहौल बनाये जाने पर थानाध्यक्ष भतरौजखान ने दोनों के क्रियाकलापों पर अंकुश लगाने हेतु धारा- 2/3 गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही की है। दोनों अभियुक्त जेल में निरूद्व हैं।

अल्मोड़ा पुलिस ने चलाया सघन चैकिंग अभियान यातायात नियमों का उल्लधंन करने वाले 100 वाहन चालकों के विरूद्व की कार्यवाही

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने तथा यातायात व्यवस्था को सरल एवं सुगम बनाये जाने यातायात नियमों का पालन करने हेतु जनपद मे चलाये जा रहे वाहन चैकिंग अभियान के अन्तर्गत दिनाॅक- 27.11.2019 को जनपद अल्मोड़ा पुलिस/सीपीयू एवं यातायात पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान बस-ट्रक-37, टैक्सी कार-47, मोटर साइकिल-16 कुल-100 वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालकों के विरूद्व मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत वैधानिक कार्यवाही करते हुए कुल- 83,500 रूपये का संयोजन शुल्क प्राप्त किया गया है तथा 02 वाहनों को सीज करते हुए डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही हेतु सम्बन्धित सम्भागीय परिवहन अधिकारी को रिर्पोट प्रेषित की गयी है।