Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

छात्रावास से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग 

नैनीताल। डीएसबी परिसर के रानी लक्ष्मीबाई छात्रावास की छात्राओं ने गुरुवार को कुल सचिव डॉ. महेश कुमार से मुलाकात की। उन्होंने छात्रावास से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग की। छात्राओं ने कहा कि छात्रावास से अनिवार्य मेस डाइट को हटाया जाए। खाने की गुणवत्ता को बेहतर किया जाए। मेस में सफाई तथा स्टाफ की उचित व्यवस्था की जाए। सरकारी छुट्टियों तथा परीक्षा समाप्त होने के बाद खाने का अनावश्यक शुल्क न लिया जाए। उन्होंने समस्याओं के समाधान की मांग की। कुल सचिव ने कहा कि मेस टेंडर की नियमावली के अनुसार मामले में वार्ता के बाद निर्णय लिया जाएगा। छात्राओं में बबीता जोशी, प्रगति चौधरी, ललिता नेगी, प्रीति भट्ट, ललिता मौर्या, प्राची शर्मा, नेहा त्रिपाठी, पूजा जोशी, रितू बिष्ट, पूजा रावत, काजल खाती, चांदनी आदि शामिल रहीं।

Advertisement