समाज के अंतिम ब्यक्ति तक पहुचे स्वास्थ्य सुविधाएं: डीएम
बागेश्वर । स्वास्थ सुविधायें बेहतर से बेहतर हो ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ सुविधायें उपलब्ध हो, ताकि एक स्वास्थ एवं कार्यशील समाज का निर्माण हो सकें। यह बात जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने जिला चिकित्सालय प्रबंध समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।बैठक में मा0 विधायक बागेश्वर चन्दन राम दास, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद बागेश्वर सुरेश खेतवाल सहित अन्य नामित सदस्य मौजूद रहे। समिति के द्वारा चिकित्सालय के विभिन्न व्यवस्थाओं एवं उपकरणों आदि की जानकारी ली गयी। बैठक में समिति द्वारा चिकित्सालय में आने वाले रोगियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चिककित्सालय के आर्थो विभाग में लगभगभ 02 लाख 40 हजार की अनुमानित लागत के आर्थोपैडिंग इलैक्ट्रिक डिलिंग सिस्टम एवं डिजिटल टॉर्नकिवेट मशील क्रय किये जाने के प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गयी। इसके अतिरिक्त बैठक में चिकित्सालय में संविदा पर तैनाद फार्मासिस्ट के मानदेय में एक हजार रूपये बढोत्तरी की स्वीकृति भी दी गयी। बैठक के दौरान के सीएमएस ने समिति को जानकारी दी कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में स्वास्थ सुविधाओं को बेहतर से बेहतर करने के लिए 176.45 लाख के उपकरणों आदि हेतु प्रस्ताव एनएचएम के तहत रखा गया है जिसमें जिला चिकित्सालय के लिए लगभग 20 लाख की लागत वाली अल्ट्रासाउड मशीन विंद कलर डवलर, लगभग 06 लाख की लागत वाली आर्थोस्कोप एवं स्लूमैटेंशन समेत एबीजी एनाजार्इजर, कार्डिक मॉनीटर एवं डीस्ब्रेलेटर जैसी मशीन के प्रस्ताव भेजे गये हैं।जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 संजय शाह को निर्देशित करते हुए कहा कि चिकित्सालयों में उपलब्ध संशाधनों के आधार पर अधिकतम से अधिकतम सुविधायें मरीजों को दी जाय इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय। उन्होंने कहा कि बागेश्वर जैसे दूर्गम क्षेत्र में स्वास्थ्य जैसे पहलूओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने मुख्य चिकित्साधीक्षक को भी कड़े निर्देश जारी करते हुए कहा कि चिकित्सालय की सफार्इ व्यवस्था को निरंतर दूरूस्त रखें।उन्होंने कहा कि रोगियों का उपचार चिकित्सक पूर्ण मनोयोग के साथ करें और उन्हें बेहतर से बेहतर सुविधायें देने का प्रयास करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें मरीजों को मीनू के अनुसार गुणवत्तापरक भोजन उपलब्ध हों। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कोर्इ भी डॉक्टर बाजार की दवा न लिखें। और यह सुनिश्चित करने के लिए औचक रूप से निरीक्षण आदि अवश्यक किये जाय। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजना जिसके अंतर्गत प्रत्येक जनपद स्तरीय अस्पताल में आर्इसीयू का निर्माण किया जाना है के तहत तीव्र गति से कार्य करते हुए मार्च 2020 तक जिला चिकित्सालय अस्पताल बागेश्वर में आर्इसीयू का निर्माण करना सुनिश्चि करें, ताकि जनपदवासियों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ सुविधायें उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ सेवाओं को मजबूत करने के लिए धनराशि की कमी को आड़े नहीं आने दिया जायेगा। धन की कमी आड़े आने पर अन्टार्इड फण्ड से भी धनराशि भी प्रदान की जायेगी। उन्होंने कहा कि जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में लोगों को बेहतर उपचार मिले इसलिए जनपद के सभी प्राथमिक चिकित्सालयों में आवश्यक जन औषधि दवा प्राप्त मात्रा में उपलब्ध रहें तथा प्रत्येक चिकित्सालय में आपातकालीन सेवाओं के लिए तैनाद स्टाफ अवश्य रूप से उपस्थित रहें और आपातकालीन सेवाओं का क्रियान्वयन बेहतर व गुणवत्ता रूप में करें। बैठक में मा0विधायक बागेश्वर चंदन राम दास ने कहा कि जनपद के एक मात्र जिला चिकित्सालय अस्पताल में बेहतर से बेहतर सुविधायें उपलब्ध कराने के लिए वह भी प्रतिबद्ध है जिसके लिए उन्होंने जिला अस्पताल में स्लिट लैंप एवं ऑटो रैक्टोमीटर जैसे उपकरणों को विधायक निधि से लागाने स्वीकृति दी। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि जिला अस्पताल में जज्चा-बच्चा वार्ड पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है जिससे एक ओर एक स्वस्थ प्रसव सुनिश्चित हो सकेगा वही दूसरी ओर एक स्वस्थ परिवार का निर्माण होगा। बैठक में अध्यक्ष नगरपालिका सुरेश खेतवाल ने अवगत कराया कि जिला चिकित्सालय में वर्तमान में सफार्इ व्यवस्था उच्चकोटी है साथ ही भोजन व्यवस्था के टैंडर प्रक्रिया होने के बाद उचित क्रियान्वयन किया जा रहा है उन्होंने यह आशा व्यक्त की कि जिला चिकित्सालय मे और अधिक आधुनिक उपकरण लगाये जायेंगे ताकि बागेश्वर की जनता को बेहतर से बेहतर स्वास्थ सुविधा मिल सकें।बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 संजय शाह, प्रभारी वरिष्ठ कोषाधिकारी भारत चंद सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन सीएमएस सी0पी0त्रिपाठी द्वारा किया गया।
