Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

बागेश्वर में आज नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

बागेश्वर ।  शासन के निर्देशानुसार जनपद हरिद्वार को छोडकर राज्य के 12 जनपदों में नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को दिनांक 01 दिसम्बर, 2019 तक शपथ दिलाने के निर्देश दिये थे, जिसके अनुपालन में जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने आज जिला पंचायत कार्यालय परिसर बागेश्वर में नव निर्वाचित अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती बसंती देव एवं उपाध्यक्ष नवीन परिहार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। तथा जिला पंचायत सदस्यों को नव निर्वाचित अध्यक्ष जिला पंचायत बंसती देव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। इस अवसर पर जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने अध्यक्ष जिला पंचायत एवं उपाध्यक्ष तथा सदस्य जिला पंचायत को अपनी शुभकामायें एवं बधार्इ देते हुए कहा कि सदस्यों ने आज जो पद एवं गोपीयनता की शपथ ली है उसी के अनुरूप किसी भी पक्षपात एवं बिना द्वेष भावना से अपने पद एवं दायित्वों को निवर्हन निष्ठा एवं र्इमानदारी पूर्वक से करेंगे। तथा आम जनमानस ने जो विश्वास एव भरोसा आप लोंगो पर किया है उसी के अनुरूप कार्य करते हुए समाज के हर वर्ग के लिए विकास कार्य में अपना पूर्ण सहयोग करेंगे, ताकि जनपद का चौहमुखी विकास हो तथा जनपद हर क्षेत्र में अग्रणी पंक्ति में खडा हों। शपथ ग्रहण के उपरान्त जिलाधिकारी ने नव निर्वाचित अध्यक्ष जिला पंचायत को पदभार सौपा गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक चंदन राम दास ने नवनिर्वाचित सदस्यों को बधार्इ देते हुए कहा कि क्षेत्रीय जनता ने जो विश्वास आप लोंगो पर किया है उस विश्वास को कायम रखते हुए क्षेत्र के चौहमुखी विकास के लिए सभी नवनिर्वाचित सदस्य आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए विकास योजनओं को आम जनमानस तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। तथा समाज के हर वर्ग के लिए कार्य करेंगे।जिला पंचायत सदस्य के रूप में विकास खंड बागेश्वर से सुरेन्द्र सिंह, नरेन्द्र लाल, चंदन सिंह, मदन राम, पूजा आर्या, गोपा देवी तथा विकास खंड कपकोट से प्रभा देवी, हरीश सिंह ऐठानी, पूरन सिंह, वंदना, रेखा देवी एवं विकास खंड गरूड से रूपा कोरंगा, इन्द्रा परिहार, गोपाल सिंह, भावना देवी, सुनिता आर्या एवं जर्नाजन लोहनी ने शपथ ली। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद टम्टा, पूर्व विधायक कपकोट ललित फस्र्वाण, जिलाध्यक्ष भाजपा शेर सिंह गढिया, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचात दीपा आर्या, राम सिंह कोरंगा, विक्रम शाही, अध्यक्ष नगर पालिका सुरेश खेतवाल, ब्लॉक प्रमुख बागेश्वर पुष्पा देवी, कपकोट गोविंद सिंह दानू, गरूड हेमा देवी, अपर जिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल, उपजिलाधिकारी बागेश्वर राकेश चन्द्र तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक महेश जोशी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 उदय शंकर, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत अरूण बर्थवाल, जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार वर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सदस्य जिला पंचायत शिव सिंह बिष्ट द्वारा किया गया।

 

Advertisement