Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

रुद्रपुर में प्रशासन की कार्यवाही से झोलाछाप में हड़कप

रुद्रपुर। एसडीएम के आदेश पर तहसील प्रशासन व नागरिक अस्पताल की टीम ने कंचनपुरी में क्लीनिकों पर छापा मारा। इस दौरान दो क्लीनिक सीज किये गए जबकि एक क्लीनिक संचालक को नोटिस दिया। वहीं एक क्लीनिक जांच में सही पाया गया।उपजिलाधिकारी निर्मला बिष्ट के आदेश पर गठित टीम ने कंचनपुरी गांव के नफीस अहमद और शिव मंडल के क्लीनिक पर छापा मारा। क्लीनिक संचालकों के पास वैध डिग्री नहीं होने पर दोनों क्लीनिक सील कर दिये गये। टीम ने एक क्लीनिक संचालक को नोटिस दिया। टीम ने कार्रवाई की रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को सौंप दी है। टीम में तहसीलदार युसूफ अली, नागरिक अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ वीपी सिंह, आयुष, रितेश त्रिपाठी मौजूद थे।

3 दिसबर से हटेगा सितारगंज में अतिक्रमण
रुद्रपुर। सितारगंज में 3 दिसबर से 10 दिसबर के मध्य अवेशष अतिक्रमण ध्वस्त किया जायेगा। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता योगेश लाल ने लोनिवि के ईई को इसके आदेश जारी कर दिये हैं। लोनिवि के एसई योगेश लाल ने ईई को ठेला, खोखा एवं फड़ समिति सितारगंज बनाम उत्तराखण्ड राय एवं अन्य रिट याचिका के आदेश के क्रम में सितारगंज में अवशेष अतिक्रमण हटाने के आदेश दिये हैं। डीएम ने लोनिवि के अफसरों को सुप्रीम कोर्ट और हाइकोर्ट के आदेश के क्रम में सितारगंज का अवशेष अतिक्रमण हटाने के आदेश दिये हैं। लोनिवि के एसई ने एसडीएम व सीओ के साथ बैठक कर डीएम के समक्ष रिपोर्ट तीन दिसबर से पहले प्रस्तुत करने के आदेश दिये हैं। अतिक्रमण हटाने के लिए लेबर, मशीन की व्यवस्था लोनिवि खटीमा को करने के निर्देश दिये हैं।

Advertisement