Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

लोहाघाट नगर पंचायत की आय साधन बनेगी वेस्ट पॉलीथिन 

चपावत। नगर पंचायत लोहाघाट अब कूड़े में निकले सिंगल यूज प्लास्टिक जरिए आय अर्जित कर सकेगा। इसके लिए नगर पंचायत ने पहल शुरू कर दी है। कॉपेक्टर मशीन के जरिए नगर पंचायत ने करीब पांच कुंटल पॉलीथिन को हल्द्वानी आदि शहरों में बेचने के लिए तैयार कर दिया है। नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने बताया कि पंचायत से चार कर्मचारी जैविक और अजैविक कूड़ा एकत्र करने के लिए लगाए गए हैं। इसमें वह सिंगल यूज प्लास्टिक, पॉलीथिन आदि को अलग करते हैं। अभी वह केवल पॉलीथिन को आधुनिक मशीन कॉपेक्टर की सहायता से कंप्रेस कर रहे हैं। वर्मा ने बताया कि करीब 30 बड़े थैलों
की पॉलीथिन से 10 किलो का एक छोटा बडंल बनकर तैयार हो रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक नगर पंचायत ने पांच कुंटल पालीथिन को कॉपेक्ट कर दिया है। जिसे जल्द ही हल्द्वानी आदि शहरों में बेचने के लिए भेजा जाएगा। इसके लिए उन्होंने वहां वार्ता भी कर ली है। वर्मा ने बताया कि नगर पंचायत वेस्ट पॉलीथिन से आय अर्जित करेगा। इसके बाद वह प्लास्टिक की बोतलें आदि को भी कांपेक्टर मशीन से बेचने योग्य बनाएगा। इस दौरान उन्होंने मशीन का डेमो भी दिखाया। इस मौके पर ईओ कमल कुमार, सुमित गड़कोटी, सभासद राज किशोर साह आदि मौजूद रहे।

Advertisement