June 16, 2026

पुलिस ने ग्राम प्रहरियों के साथ आयोजित की गोष्ठी 

अल्मोड़ा। सल्ट पुलिस ने रविवार को ग्राम प्रहरियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें कानून एवं शांति व्यवस्था में ग्राम प्रहरियों की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में चर्चा की गई। इस दौरान थानाध्यक्ष सल्ट धीरेंद्र पंत ने क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रहरियों को उनके दायित्यों से अवगत कराते हुए अपराधों की रोकथाम के लिए अपने-अपने क्षेत्र में घटने वाली प्रत्येक घटना, बाहरी व्यक्तियों, संदिग्धों एवं नशाखोरी में लिप्त लोगों पर नजर रखते हुए पुलिस को सूचित करने के निर्देश दिये गये। साथ ही फर्जी लॉटरी लगने, साइबर क्राइम, महिलाओं से संबंधित अपराधों से अवगत कराने को कहा।

You may have missed