April 21, 2026

राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में द्वाराहाट की छात्राओं का जलवा

अल्मोड़ा। राय स्तरीय विज्ञान महोत्सव में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश स्तर पर जिले सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया। कोटद्वार में बीते 27 से 30 नवंबर तक आयोजित विज्ञान महोत्सव में जीजीआईसी की छात्रा मनीषा आर्या ने सतत् कृर्षि पद्धतियों पर मॉडल बनाकर राय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा दीपिका पंत ने स्वछता एवं स्वास्थ्य विषय पर बनाये मॉडल में राय में द्वितीय स्थान व विज्ञान व समाज शीर्षक पर आधारित गॉधी व विज्ञान नाटक में तृतीय स्थान बनाया। छात्रों ने विज्ञान शिक्षिका सोनिका नेगी एवं मंजरी जोशी के नेतृत्व में राय स्तरीय विज्ञान महोत्सव में प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्या तनुजा जोशी ने बताया कि विद्यालय की छात्राएं वर्ष भर होने वाले राय स्तरीय प्रतियोगिताओं में पूर्व में भी स्थान बनाने में सफल रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी छात्राओं को विद्यालय में समानित किया जायेगा। छात्राओं की सफलता पर शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित अभिभावकों ने खुशी जताई है।