Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

धार्मिक स्थलों में पशुबलि प्रतिबंध का पूर्ण तरीके से हो पालन: एसडीएम

 

बागेश्वर। उपजिलाधिकारी राकेश चंद्र तिवारी ने उच न्यायालय के आदेश के अनुसार धार्मिक स्थलों में पशुबलि पर लगे प्रतिबंध का पूर्णत: पालन करने को कहा। उन्होंने लोगों से मंदिर व अन्य धार्मिक स्थलों में पशुबलि को रोकने के लिए प्रशासन का सहयोग करने को कहा। रोक के बावजूद बलि देने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात भी कही। तहसील सभागार में मंगलवार को एसडीएम, चंडिका मंदिर समिति के पदाधिकारी व सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें धार्मिक स्थलों में किसी भी तरह की पशुबलि नहीं करने का निर्णय लिया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष भुवन चंद्र कांडपाल ने कहा कि पशुबलि के खिलाफ समिति जिला प्रशासन को पूरा सहयोग देगी। एसडीएम तिवारी ने कहा कि अदालत के निर्णय के बाद धार्मिक स्थलों पर बलि प्रथा पूरी तरह से बंद है। जिसका सभी को पालन करना चाहिए। उन्होंने लोगों से पशुबलि को रोकने के लिए प्रशासन का पूरा सहयोग करने को कहा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन भी लगातार धार्मिक स्थलों की निगरानी करेगा। अगर कहीं पशुबलि का प्रकरण सामने आया तो संबंधितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीओ महेश जोशी, मुय पशु चिकित्साधिकारी डॉ. उदय शंकर, संतोष वर्मा, एके फुलोरिया, पशु चिकित्साधिकारी हिमांशु पाठक, भुवन चंद्र पांडे, ललित मोहन आर्या, कोतवाल मदल लाल, तहसीलदार मैनपाल सिंह, मंदिर समिति के नितेश वर्मा, जगदीश जोशी, शैलेंद्र साह, आनंद सिंह दानू आदि मौजूद रहे।

 

 

Advertisement