Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

कर्मचारियों का श्रम विभाग के खिलाफ प्रदर्शन 

हरिद्वार । श्रमिकों की मांगों की अनदेखी के विरोध में सीआईटीयू के बैनर तले विभिन्न श्रमिक यूनियनों ने चिन्मय डिग्री कालेज तिराहे से जुलूस निकालकर श्रम विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने उपश्रमायुक्त कार्यालय पर नारेबाजी कर धरना दिया और अधिकारों की आवाज बुलंद की। कर्मचारियों ने विभागीय अधिकारियों की उदासीनता पर रोष जताते हुए मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। चेताया कि विभागीय अधिकारियों ने अपनी कार्यशैली में सुधार कर कर्मचारियों की मांगों का निराकरण नहीं किया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।सीटू के प्रांतीय महामंत्री एमपी जखमोला ने कहा कि उप श्रमायुक्त कार्यालय के अधिकारी हठधर्मिता पर उतर आए हैं। अधिकारियों कीी मनमानी के चलते कर्मचारियों की वलंत समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है। मांगों को लेकर कर्मचारियों को अधिकारियों से मिलने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती है। जिलाध्यक्ष पीडी बलोनी ने कहा कि सिडकुल में कार्यरत श्रमिकों को बोनस का भुगतान नहीं किया जाता है। अधिकारियों के संज्ञान नहीं लेने पर कर्मचारी बोनस से वंचित रह जाते हैं। मांग पत्रों पर संज्ञान नहीं लेकर कर्मचारियों की कारखाना प्रबंधन से मतभेद दूर नहीं कराए जाते। अधिकारी की उदासीनता के कारण ही श्रमिकों को प्रबंधन के शोषण और उत्पीडऩ झेलना पड़ता है। जिला महामंत्री इमरत सिंह ने कहा कि श्रम अधिकारी सेवायोजकों के पैरोकार के रूप में कार्य कर कर्मचारियों की अनदेखी कर रहे हैं। कानूनी लड़ाई जीतकर आने वाले कर्मचारियों को अधिकारी उसका पालन कराने में खानापूर्ति करते हैं। यही कारण है कि कर्मचारी न्याय से वंचित ररहे जाते हैं। इस दौरान राजकुमार, कुलदीप सैनी, भूदेव सिंह, दीपक, नीतू, अंबरीष कुमार, विनोद कुमार, सोनू कुमार, अभिषेक मालकोटी, जयपाल, मनीष, उदयवीर सिंह, आरसी धीमान, विनीत शर्मा, रामराज आदि उपस्थित रहे।

Advertisement