Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

प्याज के बाद अब दालों के दामों में उबाल

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में प्याज के बाद अब दालों के दामों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गयी। अधिकांश दालों के दामों में 10 से 20 रुपये तक उछाल आया है। इससे लोग बेहद परेशान हैं। बुधवार को नगर के लाला बाजार से कचहरी बाजार तक दाल के दामों को लेकर दुकानों में पड़ताल की गई। इस दौरान पता चला कि दाल के दाम में भी बेहद इजाफा हुआ है। उड़द, अरहर और गहत की दालों में जहां 20 से 40 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, उड़द की दाल एक माह पूर्व से 70 से 80 रुपये किलो मिल रही थी। आज 100 से 120 रुपये पहुंच गयी है। अरहर दाल जो 80 से 90 रुपये बिक रही थी। आज 110 रुपये पहुंच गयी है। गहत 100 रुपये से 130 रुपये पहुंच गयी है। इसी प्रकार अन्य दालों में भी 10 से 20 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।

Advertisement