Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

राना गीठ की बाल वैज्ञानिक सोनम का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन 

उत्तरकाशी। कोटद्वार में आयोजित राय स्तरीय डॉ एपीजे अब्दुल कलाम विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी महोत्सव 2019 के राय स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद उत्तरकाशी का शानदार प्रदर्शन रहा। उत्तरकाशी से 10 प्रतिभागी बाल वैज्ञानिकों का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुआ है।नौगांव ब्लॉक के अंतर्गत दूरस्थ राजकीय इंटर कॉलेज राना गीठ की बाल वैज्ञानिक छात्रा सोनम पंवार का भी राष्ट्रीय स्टार के लिए चयन हुआ है। सोनम राय स्तर पर प्रतिभाग करने के बाद अब राष्ट्रीय पर प्रतिभाग कर अपनी परियोजना का प्रदर्शन करेगी। विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी जनपद उत्तरकाशी से सर्वाधिक संया में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने वाले बाल वैज्ञानिक होंगे। राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने वाले बाल वैज्ञानिकों में विज्ञान वर्ग में इस बार दूरस्थ राजकीय इंटर कॉलेज राना गीठ को भी राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने का मौका मिला।जीव विज्ञान की प्रवक्ता मार्गदर्शिका पूनम फरस्वाण के अतुलनीय प्रयास के परिणाम स्वरूप बाल वैज्ञानिक छात्रा कु सोनम पंवार ने डॉ एपीजे अब्दुल कलाम विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी महोत्सव 2019 के राय स्तरीय प्रतियोगिता में स्वछता एवं स्वास्थ्य उपशीर्षक में बेहतर प्रदर्शन कर राय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया। अब कु सोनम 27वी जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी महोत्सव 2020 में प्रतिभाग करेंगी। राय स्तर पर प्रतिभाग करने के बाद विद्यालय में पहुंचने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शकल सिंह चौहान एवं शिक्षकों ने मार्गदर्शिका पूनम फरस्वाण व प्रतिभागी छात्रा कु सोनम का स्वागत कर बधाई दी तथा राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन होने पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Advertisement