Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 2, 2026

जिला महिला अस्पताल: लापरवाही ने ली महिला की जान 

पिथौरागढ़। जिला महिला अस्पताल में लापरवाही से एक महिला को सुरक्षित प्रसव के बाद भी अपनी जान गंवानी पड़ी। प्रसव के बाद महिला को दूसरे वार्ड में शिट करने के दौरान वह सीढिय़ों में गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। अस्पताल प्रबंधन जहां महिला की मौत के कारण को घबराहट बता रहा है। वहीं परिजनों ने इसे लापरवाही कहा है। बागेश्वर जिले के नरगोली निवासी गिरीराज सिंह रौतेला ने बताया कि वह तीन दिन पूर्व अपनी भाभी रेनू रौतेला (28) को प्रसव के लिए जिला महिला अस्पताल लेकर आए। बताया कि अगले दिन गुरुवार को महिला ने ऑपरेशन से एक बची को जन्म दिया। तीन दिन से वह अस्पताल के वार्ड में भर्ती थी। कहा कि शनिवार सुबह अस्पताल ने उनकी भाभी को दूसरे वार्ड में शिट करने को कहा। इसी बीच अस्पताल का स्टाफ उसी भवन के निचले कक्ष में उसे ले जाने लगा। इसी दौरान महिला सीढिय़ों से गिर गई। जिसके कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल की लापरवाही से महिला की मौत हुई है। जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। इस दौरान उनकी अस्पताल कर्मचारियों के साथ भी तीखी बहस हुई। हालांकि परिजनों ने पुलिस में तहरीर नहीं दी। दोपहर बाद परिजन महिला के शव को लेकर घर चले गए।

Advertisement