Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

चुनावी रंजिश के चलते युवक पर धारदार हथियार से हमला

काशीपुर। आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा पांडे निवासी इब्ने हसन (36) पुत्र बल्लू शनिवार शाम बाइक से कारपेंटर की दुकान पर जा रहा था। इसी दौरान एक दुकान पर घात लगाकर बैठे गांव निवासी एक व्यक्ति और उसके तीन बेटों ने इब्ने से गालीगलौज करते हुये लाठी-डंडों, लोहे की सरियों और तलवार से हमला कर दिया। मारपीट होते देख आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गये। तब हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। वहीं सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि पंचायत चुनाव के दौरान इबने हसन ग्राम प्रधान पद के लिए एक प्रत्याशी को चुनाव लड़ा रहा था, लेकिन वह प्रत्याशी हार गया था। जबकि दूसरे पक्ष का प्रत्याशी चुनाव जीत गया था। इसके चलते वह लोग उससे रंजिश रखते हैं। घटना की पैगा पुलिस चौकी में तहरीर दे दी गई है।

Advertisement