March 5, 2026

सीएम से की शहीद की पत्नी ने रोजगार दिलाने की मांग

विकासनगर। पांच माह पूर्व जमू कश्मीर में शहीद हुए पौड़वाला निवासी संदीप थापा के परिजनों ने क्षेत्रीय विधायक सहदेव पुंडीर के साथ मिलकर सूबे के मुयमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात कर परिवार को आवश्यक सहायता मुहैया कराने की मांग की। शहीद की पत्नी निशा थापा ने बताया कि उनके पति की शहादत के बाद से अभी तक प्रदेश सरकार की ओर से उन्हें कोई भी सहायता नहीं मिली है। शहीद की पत्नी ने मुयमंत्री को बताया कि उनका छोटा बचा है, जिसके लालन पालन की जिमेदारी उसी के कंधों पर है। लेकिन रोजगार का कोई साधन नहीं होने से बचे के समुचित लालन पालन के लिए भविष्य में समस्या पैदा होने का खतरा बना हुआ है। लिहाजा उसे रोजगार मुहैया कराया जाना चाहिए। विधायक सहदेव पुंडीर ने बताया कि शहीद के परिजनों की समस्या को देखते हुए मुयमंत्री ने शहीद की पत्नी को सरकारी नौकरी देने के साथ ही छह लाख रुपए और माता-पिता का चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया है। इस दौरान शहीद सैनिक के पिता भगवान सिंह थापा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुखदेव फर्सवाण मौजूद रहे।