August 28, 2026

महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस का प्रदर्शन 

देहरादून ।   पछुवादून कांग्रेस ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों को जनविरोधी करार दिया है। कांग्रेस ने देश और प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, महिला उत्पीडऩ, आर्थिक मंदी के लिए केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों को जिमेदार ठहराते हुए कहा कि आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्याज की मालाएं पहनकर और रसोई गैस सिलेंडर के पोस्टर लगाकर बढ़ती महंगाई के खिलाफ तहसील कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेस ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों की भ्रष्ट नीतियों के कारण आज देश की जनता के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भ्रष्ट भाजपा सरकारों को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेते हुए एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय विकासनगर पर एकत्रित होकर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर धरना दिया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने कहा कि कांग्रेस ने जब सत्ता छोड़ी तब देश की आर्थिक विकास दर आठ प्रतिशत से ऊपर पहुंच गयी थी। लेकिन भाजपा के शीर्ष नेताओं की भ्रष्ट और गलत नीतियों के कारण विकास दर घटकर साढ़े चार प्रतिशत से भी नीचे आ गयी है। भाजपा के नेता खुद खरबपति बनने की होड में देश की संपतियों को बेच रहे हैं। मौके पर प्रदेश पर्यवेक्षक अनिल शर्मा ने कहा कि एक तरफ गरीबों के नाम पर रसोई गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं। वहीं रसोई गैस सिलेंडर की कीमत तीन गुना बढ़ा दी है। केंद्र सरकार चंद उद्योग घरानों अंबानी अडानी जैसे उद्योगपतियों की जेब भरकर चंदा उगा रही है। जिलाध्यक्ष संजय किशोर ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी की मार ने देश और प्रदेश की जनता का जीना दूभर कर दिया है। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर कहा कि आज देश व प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है। महिलाओं के साथ आये दिन दुराचार व हिंसा हो रही है। देवभूमि उत्तराखंड से लेकर यूपी, मध्यप्रदेश, विहार, देश की राजधानी दिल्ली तक दुराचार की घटनायें व महिला हिंसा होना आम बात हो गयी है। कांग्रेस ने राष्ट्रपति से भाजपा सरकारों की जनविरोधी नीतियों में हस्तक्षेप करने की मांग की है। इस मौके पर आर्येंद्र शर्मा, इकबाल, विपुल जैन, दिनेश कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष कुंवरपाल, शहर अध्यक्ष शमीप्रकाश, मेघसिंह, नरेद्र बिष्ट, सरदारसिंह, आकिल अहमद, जेष्ठ प्रमुख राजीव पंवार, नीरज अग्रवाल, कितेश जायसवाल, बिचेतर सिंह, मोहित बिष्ट, जितेंद्र रावत, नितिन वर्मा, संजय जैन, देवानंद पासी, बलजीतसिंह, शशि चौहान, राजीव शर्मा, सुमनलता, अनीता, हरीश ग्राबर डोलू, विकास शर्मा, अनूप चौधरी, बंटी, पमी, सोनू, आनंद कुमार, संजीव शर्मा, जमशेद,फहीम, फरमान, रमेश आजाद, समीर, भुवन पंत, परमानंद, मनीष, धीरेंद्र, अजमेर, राजवीर, नूर हसन, सीलम प्रधान, राधेश्याम, आदि शामिल रहे।