Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

अल्मोड़ा में कर्ज में डूबे घायल एथलीट गरिमा के पिता ने मांगी इछामृत्यु

  उत्त्त्तराखंड सरकार पर बेटी के इलाज में नाम पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया

अल्मोड़ा। घायल एथलीट गरिमा जोशी के पिता पूरन चंद्र जोशी ने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर इछामृत्यु मांगी है। साथ ही राय सरकार पर बेटी के इलाज में नाम पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। इस दौरान उन्होंने इस माह के अंत तक कार्रवाई नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी। बुधवार को पूरन चंद्र जोशी डीएम कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रपति के नाम संबोधित पत्र दिया। उन्होंने कहा उसकी बेटी गरिमा एथलीट है। सड़क हादसे में वह घायल हो गई थी। इधर, पत्नी भी कैंसर से जूझ रही थी। उन्होंने कहा घायल बेटी और पत्नी का उपचार कराते वह कर्ज में डूब चुके हैं। कहा परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए उन्होंने इछा मृत्यु की अनुमति प्रदान करने का आग्रह किया। बताया कि कैंसर से जूझ रही पत्नी की हाल ही मौत हो चुकी है। इस दौरान उन्होंने राय सरकार पर बेटी के इलाज के नाम पर वादाखिलाफी का भी आरोप लगाया। अवगत कराया बीते 8 नवंबर को अपनी इछा मृत्यु के लिए राष्ट्रपति को पत्र भेजा था। लेकिन आज तक उनके दिये गये प्रार्थना पत्र पर की गई समुचित कार्रवाई से उन्हें अवगत नहीं कराया गया है। उन्होंने कहा पुन: इस संबंध में प्रार्थना पत्र दे रहे हैं। दिये गये प्रार्थना पत्र में 28 दिसंबर तक कोई समुचित कार्रवाई नहीं की गई तो वह उसी दिन अल्मोड़ा जिले के किसी तहसील मुयालय में आत्मदाह कर लेंगे। जिसकी समस्त जिमेदारी केंद्र और राय सरकार की होगी।

Advertisement