अब सस्ता-गल्ला विक्रेताओं को चाहिए 30 हजार रुपये महीना मानदेय
अल्मोड़ा। सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ की नंदादेवी परिसर में बैठक हुई। जिसमें गल्ला विक्रताओं ने विभिन्न मांगों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बुधवार को दिनेश गोयल ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने सरकार से जिले के सरकारी गल्ला विक्रेताओं को हर माह 30 हजार मानदेय देने, बिजली के बिल, इंटरनेट खर्च का अग्रिम भुगतान करने और राष्ट्रीय खाद्यान्न योजना के पूर्व के बिलों का भुगतान करने की मांग की। कहा मांग पूरी नहीं होने तक गल्ला विक्रेता बायोमेट्रिक मशीन से खाद्यान्न वितरण नहीं करेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा उक्त समस्याओं के संबंध में पूर्व में भी उत्तराखंड शासन को ज्ञापन भेजकर सूचित किया गया था, जिसमें अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बैठक में विक्रेताओं ने बागेश्वर सस्ता गल्ला संघ के आंदोलन और दिल्ली में चल रहे आंदोलन को समर्थन देने की बात की। इस अवसर पर व्यापार मंडल के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम लाल साह को राष्ट्रीय सचिव बनने पर विक्रेताओं ने हर्ष व्यक्त किया। यहां मनोज वर्मा, इंदर सिंह, भूपाल सिंह, पान सिंह बोरा, बची सिंह बिष्ट, लक्ष्मी दत्त पाटनी, प्रकाश भट्ट, चतुर सिंह, गणेश दत्त जोशी, अभय साह, विदेश्वरी देवी, किशन राम, केदार सिंह खनी, खड़क सिंह नयाल, बलवंत सिंह, मनोज बिष्ट, गोविंद सिंह फर्त्याल, नवीन सुयाल, नरेंद्र सिंह, नरेंद्र लाल साह मौजूद रहे।
