August 28, 2026

बागेश्वर पुलिस की ऑपरेशन प्रहार में बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ 59 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

बागेश्वर। जनपद में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत झिरौली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों और शराब के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में 27 अगस्त 2026 को झिरौली थाना पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान चन्दन सिंह जनौटी (59) पुत्र मोहन सिंह जनौटी, निवासी ग्राम जनौटीपालड़ी, थाना झिरौली, बागेश्वर को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से मैकडॉवल अंग्रेजी शराब की 06 बोतलें तथा माल्टा देशी शराब के 48 पाउच बरामद किए गए। बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना झिरौली में FIR संख्या 14/26, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

इनकी रही अहम भूमिका

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक मनोहर चन्द, हेड कांस्टेबल नवीन गिरी, प्रमोद रावत, प्रकाश जोशी और उमेश पन्त शामिल रहे।

पुलिस ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।