Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

भारत सरकार द्वारा वर्ष- 2019 में कराये गये सर्वे में थाना चौखुटिया को उत्तराखण्ड राज्य का सर्वश्रेष्ठ थाना किया घोषित

 

अल्मोडा  । वर्ष 2019 में गृहमंत्रालय भारत सरकार द्वारा कराये गये सर्वे से जनपद अल्मोड़ा के थाना चौखुटिया को उत्तराखण्ड राज्य का सर्वश्रेष्ठ थाना चयनित किया गया है।* इस सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा अवगत कराया गया कि *गृहमंत्रालय भारत सरकार की ओर से अधिकृत संस्था M/S Grant Thornton India LLP द्वारा अक्टूबर माह में चौखुटिया थाना का भ्रमण किया गया।* जिसमें थाने में अपराधों की स्थिति, की गयी निरोधात्मक कार्यवाही का विवरण, निस्तारित किये गये केसों एवं कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के साथ ही थाने के रिकार्ड का रख-रखाव, हवालात, बैरक, मैस, कैन्टीन, बाथरूम आदि की साफ-सफाई व थाने में रहने वाले कर्मचारियों का व्यवहार व उनके कार्य, महिला सम्बन्धित अपराधों की स्थिति, क्षेत्रीय नागरिकों से लिए गये फीडबैक, थाने के उपकरणों की स्थित, सीसीटीएनएस के कार्य, सरकारी वाहन, संचार व्यवस्था आदि का निरीक्षण करने के उपरान्त *वर्ष-2019 हेतु थाना चौखुटिया ने उत्तराखड में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा थानाध्यक्ष चौखुटिया श्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट एवम समस्त पुलिस स्टाॅफ को हार्दिक बधाई देते हुए सभी थाना प्रभारियों को सतत क्रियाशील रहकर जनसेवा करते हुए अल्मोड़ा पुलिस को राज्य में अग्रणीय स्थान* प्रदान करने के लिए कार्य करने के निर्देश दिये हैं।

*अल्मोडा पुलिस ने किया एक वारंटी को किया गिरफ्तार*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा, द्वारा न्यायालयों से प्राप्त सम्मन/वारंट/नोटिस की शतप्रतिशत तामील करने के निर्देश पर दिनाॅक- 11.12.2019 को उ0नि0 श्री मनोहर सिंह कोतवाली अल्मोड़ा ने फो0वा0सं0- 923/2019 धारा- 138 एनआईएक्ट के वारंटी मनोहर सिंह बिष्ट उर्फ मनोज सिंह बिष्ट पुत्र शेर सिंह, निवासी- ग्राम मटेना अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*नशे का सेवन एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर अल्मोड़ा पुलिस ने 03 चालकों को किया गिरफ्तार, वाहन सीज*

श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे की हालत में वाहन चलाने,ओबर स्पीड,ओबर लोडिंग, वाहन चलाते समय मोवाइल का प्रयोग करने से होने वाले सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरूद्व जनपद में की गयी वाहन चैंकिंग के अन्तर्गत दिनाॅक- 11.12.2019 को चौकी प्रभारी बेश उ0नि0 ओम प्रकाश नेगी ने वाहन *संख्या- यूए-01-5218 कार* के चालक संजय सिंह लटवाल निवासी- देवली, थाना- अल्मोड़ा व *वाहन संख्या- यूए-06-एबी- 7889* कार के चालक दीप चन्द्र जोशी निवासी- गोलना, करड़िया अल्मोड़ा को शराब के नशे में वाहन चलाते पाये जाने पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 185/202/207 के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया है। तथा चौखुटिया के उ0नि0 मनमोहन सिंह द्वारा दौराने चैकिंग वाहन संख्या- यूपी-22-एएल-7737 मो0सा0 के चालक मोहम्मद फासील निवासी- ग्राम मानपुर थाना मसवासी, जिला-रामपुर को खतरनाक तरीके से, बिना लाइसैन्स, बिना कागजात के वाहन चलाते पाये जाने पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 3/181/39/192/146/196/112/183/202/197/207 के अन्तर्गत चालक को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए उक्त तीनों वाहनों को सीज किया गया है।

Advertisement