June 30, 2026

कोटद्वार में मेयर की अगुवाई में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

 

कोटद्वार। प्रदेश सरकार द्वारा नगर निगम की उपेक्षा किये जाने तथा पर्याप्त बजट न दिये जाने से आक्रोशित नगर निगम की मेयर व पार्षदों के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने शहर के विभिन्न मार्गों पर प्रदेश सरकार के खिलाफ रैली निकाली। सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। इस दौरान ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए भूमि देने, आवारा पशुओं से निजात दिलाने, विकास प्राधिकरण को समाप्त करने, सीवर व पेयजल की व्यवस्था, पूर्णकालिक नगर आयुक्त, भ्रष्ट अधिकारियों को हटाये जाने सहित बारह सूत्रीय मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के रायपाल एवं मुयमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया। बुधवार को आयोजित रैली का नेतृत्व करते हुए महापौर हेमलता नेगी ने कहा कि अब कोटद्वार की जनता प्रदेश सरकार की हठधर्मिता को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी तथा प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन को अब वार्डों में ले जाया जायेगा, प्रत्येक वार्ड में जाकर लोगों को प्रदेश सरकार की नाकामियों तथा दायित्वों के बारे में अवगत करवाया जायेगा। मेयर हेमलता नेगी ने स्थानीय विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें क्षेत्र के जनमानस की कोई चिंता नहीं है और न ही क्षेत्र की समस्याओं से कोई लेना देना है। पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि आगामी 2022 में कांग्रेस की सरकार के सत्ता में आते ही जनता पर थोपे गये विकास प्राधिकरण को तत्काल समाप्त कर दिया जायेगा तथा नगर निगम की बुनियादी सुविधाओं के लिए बोर्ड में पारित प्रस्तावों के मुताबिक बजट दिया जायेगा, जिससे निगम की सभी समस्याओं का समाधान हो सकेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. चंन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, शकुंतला चौहान, राय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सरोजनी कैन्त्यूरा, पूर्व रायमंत्री सुनीता बिष्ट, कृष्णा बहुगुणा, रूपन नेगी, हर्षिता, सरला रावत, सुधा असवाल, बलवीर सिंह रावत, विनोद सांमत, गणेश नेगी, हेमचंद्र पंवार, प्रदीप नेगी, जगमोहन सिंह, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, कृष्ण चंद्र खंतवाल, दामोदर सिंह, पूरण चंद्र शर्मा, सतेन्द्र सिंह, रामेश्वरी देवी, देवेन्द्र पाल, हरेन्द्र पुंडीर, गबर सिंह रावत, चंपा देवी, सुशीला देवी, प्रभा जोशी, अनीता कंडारी आदि मौजूद रहे।

 

 

 

 

You may have missed