Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

सीके नायडू ट्रॉफी : उत्तराखंड ने पहली पारी में बनाए 211 रन , 131 रनों की बढ़त बनाई

देहरादून। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने पहली पारी में 211 रन बनाकर केरल की पहली पारी के मुकाबले 131 रनों की बढ़त बनाई। दूसरी पारी की शुरुआत करने उतरी केरल ने दूसरे दिन स्टंप तक एक विकेट खोकर 57 रन बना लिए हैं। बारिश और कम रोशनी के कारण मैच को कई बार रोकना पड़ा। देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में उत्तराखंड और केरल के बीच चल रहे कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के मैच में गुरुवार को दूसरे दिन का मैच खेला गया। उत्तराखंड ने पांच विकेट के नुकसान पर 149 रनों से पारी को आगे बढ़ाया। कप्तान अजीत सिंह रावत 27 रनों बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद निचले क्रम में अभिनव बिष्ट 32 और निखिल पुंडीर की 21 रनों की पारी के दम पर उत्तराखंड ने 68.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 211 रन बनाए। टीम के लिए दानिश पंवार 0, हिमांशु बिष्ट 4 व अग्रिम तिवारी ने पांच रनों की पारी खेली। केरल के अतुल ने पांच व अथिफ अशरफ ने दो विकेट लिए। दूसरे दिन अपनी दूसरी पारी की शुरुआत करने उतरी केरल को सलामी बल्लेबाज रोहन कुन्नूमल और विष्णु ने अछी शुरुआत दिलाई। विष्णु मोहन 10 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। जबकि रोहन कुन्नूमल 37 गेंदों में 43 रन और वत्सल शर्मा 18 गेंदों में तीन रन बनाकर मैदान पर जमें हुए हैं। उत्तराखंड के लिए भानू प्रताप ने एक विकेट लिया।

Advertisement