March 6, 2026

भतरौजखान पुलिस ने 6.500 किलोग्राम गाॅजे के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

 

अल्मोड़ा  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नव-युवाओं में नशाखोरी/मादक पदार्थो की तस्करी को रोकने हेतु चलाये जा रहे आॅपरेशन नया सवेरा के अन्तर्गत दिनाॅक- 12.12.2019 को थाना भतरौजखान की एन्टी ड्रग टास्क फोर्स के उ0नि0 विनोद घई, का0 सतपाल सिंह द्वारा पुलिस सहायता केन्द्र मोहान में दौराने चैंकिंग मौ0 आमिर, पुत्र मो0 रहीस निवासी- गुलरघट्टी, रामनगर नैनीताल के कब्जे से 6.500 किलोग्राम गाॅजा (कीमत-26000 रूपये) बरामद कर गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौजखान में मु0अ0सं0- 32/2019 धारा- 20/22 एनडीपीएस अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर/धूम्रपान कर लोक न्यूसैन्स पैदा करने पर अल्मोड़ा पुलिस ने 23 लोगों पर की कार्यवाही कर 3500 रूपये संयोजन शुल्क किया प्राप्त

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा होटल, ढाबा, पार्क, बस एवं टैक्सी स्टैण्ड आदि सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हंगामा एवं न्यूसैन्स पैदा करने वालों के विरूद्व कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर दिनाॅक- 12.12.2019 को कोतवाली अल्मोड़ा द्वारा 1- नितिन गुरूरानी निवासी- दुगालखोला, 2- पवन सिंह निवासी- दुगालखोला, 3- कौशल रौतेला निवासी- खत्याड़ी, 4- खीम सिंह निवासी- खत्याडी, 5- चन्दन सिंह निवासी- न्यू कालोनी अल्मोड़ा, 6- भरत सैलाल, निवासी- चम्पानौला एवं भतरौजखान पुलिस ने 1- अयूब निवासी- बादलीताडा रामपुर, 2- रघुवीर सिंह निवासी- चमोली को शराब पीकर नशे की हालत में उत्पात मचाने व न्यूसैन्श पैदा करने पर उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा- 81 के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए 2000 रूपये संयोजन शुल्क प्राप्त किया गया। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने एवं तम्बाकू उत्पाद बेचने पर भतरौजखान पुलिस द्वारा- 13, सल्ट पुलिस ने – 02, कुल- 15 व्यक्तियों के विरूद्व कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए 1500 रूपये का अर्थदण्ड प्राप्त किया गया।

*आॅपरेशन स्माइल टीम ने एक गुमशुदा किशोर को किया परिजनों के सुपुर्द

चन्द्र शेखर कोहली पुत्र सोबन राम निवासी- भनोली अल्मोड़ा के दिनाॅक- 10.12.2019 को घर से अचानक गायब होने के सम्बन्ध में उसके पिता सोबन राम ने दिनाॅक- 12.12.2019 को कोतवाली अल्मोड़ा में शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोडा ने आॅपरेशन स्माइट टीम को तत्काल कार्यवाही हेतु प्रेषित किया। प्रकरण में आॅपरेशन स्माइल के उ0नि0 जीवन सामन्त, उ0नि0 रिंकी, का0 देवेन्द्र सिंह, का0 राजेन्द्र वर्मा, का0 मन्जू आर्या द्वारा क्षेत्र में गुमशुदा बच्चों की तलाश हेतु होटल, ढ़ाबे, पार्क, सुनसान स्थानों पर तलाशी अभियान के उपरान्त दिनाॅक- 12.12.2019 को बेस अस्पताल के निर्माणाधीन भवन के आस-पास चन्द्रशेखर कोहली अपने दोस्तों के साथ बैठा मिला। टीम ने बरामदा लड़के को समझा-बुझाकर उनके पिता के सुपुर्द किया गया, पिता द्वारा प्रसन्नता जाहिर की गयी।