April 24, 2026

डिजिटल हुए बाबा रामदेव , आचार्यकुलम् में प्रवेश प्रक्रिया हुई ऑनलाइन

-शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डेय ने किया ‘डिजिटल क्रांतिका शुभारंभ

-देश-विदेश से कोई भी प्रवेशार्थी ऑनलाइन कर सकता है पंजीकरण

 

हरिद्वार। बाबा रामदेव ने आचार्यकुलम् में ‘डिजिटल क्रांतिका शुभारंभ किया। इसके साथ ही संस्थान की संपूर्ण प्रवेश प्रक्रिया संवाद अब ऑनलाइन हो गई है। अब देश-विदेश से कोई भी प्रवेशार्थी इस हेतु पंजीकरण कर सकता है। प्रथम प्रवेशार्थी के रूप में इस अवसर पर अनुष्का पाल का पंजीकरण भी किया गया। मुय अतिथि उत्तराखंड सरकार के शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डेय ने कहा कि विनम्रता सर्वोच योग्यता है। शिष्य अपनी विनम्र भावना से स्वयं को आचार्य के सर्वश्रेष्ठ ज्ञान का सत्पात्र सिद्ध कर सकता है और यह योग्यता इस संस्थान में प्रवेशमात्र से ही सुलभ है। इससे पूर्व संस्थान के मुयद्वार पर डा. ऋतंभरा शास्त्री, प्राचार्य कैलाशचन्द्र पाण्डेय सहित आचार्यों व विद्यार्थियों ने बाबा रामदेव व आचार्य प्रद्युन सहित मुय अतिथि व आगंतुकों का वैदिक रीति से स्वागत कर पुष्पगुछ भेंट किया। इसके बाद एनसीसी बटालियन व बैंड द्वारा सभी की अगवानी कर पुष्पवर्षा के मध्य मंच तक लाया गया। संस्थान की प्रधान समन्वयिका सुश्री वंदना मेहता ने बताया कि आचार्यकुलम् की वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से कोई भी प्रवेशार्थी अपना पंजीकरण कर सकता है। प्रवेश परीक्षा हेतु देशभर में 35 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। समारोह में भारतीय शिक्षा बोर्ड के महासचिव व आचार्यकुलम् शिक्षण संस्थान के पूर्व निदेशक एलआर सैनी, आचार्य रजनीश, साध्वी देववरेण्या व देवकृति आदि शामिल थे।