अल्मोड़ा पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान
अल्मोडा । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के र्निदेश पर दिनाॅक- 14.12.2019 को जनपद में चलाये गये वाहन चैकिंग अभियान पर थाना पुलिस/सीपीयू एवं यातायात पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान बिना डी एल के वाहन वाहन चलाने पर- 02 वाहन चालकों , बिना सीट वैल्ट के वाहन चलाने पर 08 तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 34 वाहन चालकों के विरू़द्ध कार्यवाही करते हुए कुल 44 वाहन चालकों के विरूद्व मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए 20000रूपया संयोजन शुल्क प्राप्त करते हुए, 02 वाहनों को सीज किया गया तथा 3 वाहन चालकों के डी0एल0 निरस्तीकरण की कार्यवाही हेतु सम्भागीय परिवहन अधिकारी को रिर्पोट प्रेषित की गयी
थानाध्यक्ष ने ग्राम प्रहरियों के साथ आयोजित की गई गोष्टी
थाना सल्ट में आज दिनांक 15-12-19 को थानाध्यक्ष सल्ट द्वारा ग्राम प्रहरियों की गोष्ठी ली गयी गोष्ठी में ग्राम प्रहरियों को गाव वासियों के साथ ग्रामों में घटित होने वाले अपराधों चोरी अवैध शराब गांजा की तस्करी महिलाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों के बारे मेंअवगत कराया गया
पुलिस कार्यालय में आयोजित की गई वाद विवाद प्रतियोगिता
आज दिनांक 15-12-2019 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देश पर पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में पुलिस कर्मचारियों के मध्य मानवाधिकारों के संदर्भ में वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गईl प्रतियोगिता में पुलिस कार्यालय /पुलिस लाइन/ थानों से आए पुलिस कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया निर्णायक समिति में श्री वीर सिंह पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा श्री राजीव कुमार पुलिस उपाधीक्षक संचार श्री संतोष बगड़वाल निरीक्षक एलआईयू द्वारा घोषित परिणाम से महिला आरक्षी ज्योति रौतेला को प्रथम स्थान,का0 संदीप कुमार ने द्वितीय स्थान प्रदान किया गया
