बागेश्वर बर्फबारी में बच्चे की दर्दनाक मौत
बागेश्वर । तहसीलदार बागेश्वर द्वारा अवगत कराया गया है कि दिनांक 14.12.2019 को लगभग 11:30बजे मयंक पुत्र राजेन्द्र सिंह उम्र 6 वर्ष ग्राम तूनरा कांडे बागेश्वर जो अपनी बहन उम्र 8 वर्ष के साथ अपने घर के पास खेल रहा था ,वही पास में एक सूखे पेड़ की टहनी बालक के ऊपर गिरने से मौके में बेहोश हो गया । जिसे ग्रामीणों के द्वारा जिला अस्पताल पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर द्वारा उक्त बालक को मृत घोषित कर दिया गया।पुलिस द्वारा पंचनामा व पी0एम0 की कार्यवाही की गई। मृतक के परिवार में कुल 04 सदस्य है।
