April 30, 2026

एरियर धनराशि के शत-प्रतिशत भुगतान की मांग 

बागेश्वर। गवर्नमेंट पेंशनर्स ऑगनाइजेशन जिला इकाई की यहां हुई बैठक में 2016 से अभी तक एरियर का भुगतान नहीं करने पर नाराजगी जताई गई। सरकार से एक जनवरी 2016 से सभी पेंशनरों का एरियर बनाकर उनके खातों में शत-प्रतिशत भुगतान करने की मांग की गई। इसके अलावा पेंशनरों को एक-एक हजार रुपया प्रतिमाह मेडिकल लाभांश के रूप में उन्हें दिया जाए। इसके अलावा 1992-93 से पूर्व पेंशनर लंबित समस्याओं को विभागों से अवगत कराएं। स्टेशन रोड स्थित एक होटल में मंगलवार को आयोजित बैठक में लंबित समस्याओं पर चर्चा की गई। अध्यक्ष ने भी सदस्यों को प्रदेश संगठन से मिली जानाकरी दी। शासनादेश भी पढ़कर सुनाया। कोषाध्यक्ष ने आय-व्यय का विवरण रखा। जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गडिय़ा ने कहा कि जिन पेंशनरों ने अपने तथा पत्नी का आधार कार्ड, पेन कार्ड की छायाप्रति अभी तक जमा नहीं कराई है वह जल्द सीडीओ कार्यालय में जमा कराएं। सर्वसमति से पेंशन पुर्ननिरीक्षण स्वीकृति करने पर सरकार के प्रति आभार जताया गया। इस दौरान कई नये पेंशनरों ने संगठन की सदस्या ग्रहण की। सभी ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह 2020-21 तक सभी पेंशनरों के एरियर की धनराशि उनके खातों में हर हाल में डाल दें। पेंशनरों की जो धनराशि पुननिर्धारण के बाद स्वीकृति हुई है उसे डीडीओ कार्यालय से उपलब्ध कराने की मांग की। इस मौके पर हयात सिंह मेहता की बीमारी के चलते असमर्थता जताने पर उनके स्थान पर थान सिंह कनवाल को महामंत्री मनोनीत किया गया। इस मौके पर संगठन के संरक्षक व प्रांतीय मंत्री शेर सिंह धपोला, नयन सिंह हरडिय़ा, दरवान सिंह मेहता, बंशीधर जोशी, प्रताप सिंह हरडिय़ा, रतन सिंह रावल, भुवन चंद्र, आनंद प्रसाद, दयाचंद्र टटा, छुट्टन लाल भारती आदि मौजूद रहे।