Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

7माह से नही मिला जिला अस्पताल के उपनल कर्मियों को वेतन

बागेश्वर। जिला अस्पताल में तैनात उपनल कर्मचारियों को सात माह से वेतन नहीं मिला है। जिसके चलते उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। कर्मचारियों को रोजाना खर्च चलाना भी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने सीएमएस को ज्ञापन देकर जल्द वेतन का भुगतान करने की मांग की। समस्या का निदान नहीं होने पर 25 दिसंबर से एक घंटे और 28 से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की चेतावनी दी। उपनल कर्मचारियों ने बताया कि सात महीने से उन्हें वेतन के लाले पड़े हैं। कर्मचारियों को घोर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कई बार अस्पताल प्रशासन को इस बारे में अवगत कराया गया, लेकिन कोई हल नहीं निकला। उन्होंने बताया कि वेतन नहीं मिलने से उन्हें रोजाना का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। सुबह-शाम का भोजन जुटाने में भी परेशानी हो रही है। स्कूली बचों की फीस भरना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के पास आय का एकमात्र जरिया यही नौकरी है। वेतन नहीं मिलने से अब दुकानदार भी उधार देने से कतराने लगे हैं। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से जल्द उनकी परेशानी को देखते हुए वेतन भुगतान करवाने की मांग की। चेताया कि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो कर्मचारी उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। इस मौके पर नवीन चंद्र लोहनी, प्रवीण कुमार, चंद्रशेखर जोशी, राम किशोर, सूरज, प्रेमा देवी, नीमा, मुन्नी देवी आदि मौजूद रहे

Advertisement