Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026

गांव में घुसा 13 फिट लंबा अजगर, मचा हड़कंप

रामनगर। हाइवे स्थित गांव रपुरा में घनी आबादी के बीच एक 13 फीट लंबा अजगर पहुंच गया। इससे गांव के लोगों की अजगर को देखने के लिए भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ कर जंगल मे छोड़ दिया है।एनएच 121 पर काशीपुर का रपुरा गांव पड़ता है। बुधवार की सुबह जब लोगों ने गांव की सड़क पर एक भारीभरकम अजगर देखा तो लोगों में हड़कंप मच गया। लोग घरों से निकलकर अजगर को देखने के लिए बाहर आए। वहीं भीड़भाड़ बढऩे पर अजगर गांव की सड़क पर ही इधर से उधर भागने लगा। गांव में भारी भरकम अजगर के दिखाई देने पर लोगों ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी। डीएफओ हिमांशु बागरी ने बताया कि सूचना पर रामनगर से वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। बताया कि अजगर की लंबाई 13 फीट के करीब है। उसका वजन 30 किलो के आसपास है। गांव के पास ही एक नाला बह रहा है। नाले से होते हुए ही अजगर गांव में पहुंचा होगा।

Advertisement