Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

बागेश्वर के चार खिलाड़ी राष्ट्रीय खो-खो में दिखाएंगे  दमखम 

 

बागेश्वर। 26 से 30 दिसंबर तक छत्तीसगढ़ में होने वाली 54वीं सीनियर महिला एवं पुरुष राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप में जिले के चार खिलाड़ी भी दमखम दिखाएंगे। राय की घोषित टीम में जिले से तीन महिला और एक पुरुष खिलाड़ी को चुना गया है। उनके चयन पर जिले के खेल प्रेमियों ने खुशी जताई। चयनित खिलाडिय़ों को खेल विभाग ने भी जल्द समानित करने की बात कही है। बीते दिनों हल्द्वानी स्टेडियम में प्रदेश के सौ खिलाडिय़ों ने ट्रायल में भाग लिया और अपने दावेदारी पेश की। खो-खो कोच बबीता कुंवर और राजेश कुमार ने कहा जिले के खिलाडिय़ों ने चयन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन किया। जिसकी बदौलत उन्हें राय की टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। उन्होंने कहा बालिका टीम के लिए जिले से हेमा आर्या, दीप्ति पिलवाल और नेहा दानू का चयन हुआ है। जबकि, बालक टीम में रोशन गढिय़ा को शामिल किया गया है। जिले के खिलाडिय़ों का राय की टीम में चयन होने पर खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिला खेल अधिकारी विनोद वल्दिया, जुबैद अहमद, संजीव, गौरव उपाध्याय आदि ने चयनित खिलाडिय़ों से बेहतर खेल प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं हैं। वहीं, खेल अधिकारी ने चयनित खिलाडिय़ों के समान में जल्द कार्यक्रम करने की बात कही है।

 

 

 

 

Advertisement