April 28, 2026

नागरिकता बिल के विरोध में फूंका केंद्र सरकार का पुतला 

अल्मोड़ा। एनआरसी और नागरिकता संशोधन अधिनियम को विरोध कर रहे छात्रों को उत्तराखंड छात्र संगठन ने समर्थन दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने शीघ्र संशोधित अधिनियम वापस नहीं लेने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। बुधवार को उत्तराखंड छात्र संगठन से जुड़े छात्र चौघानपाटा में एकत्रित हुए। यहां उन्होंने केंद्र सरकार का पुतला फूंककर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा एक ओर सरकार विश्वविद्यालयों और शिक्षा पर बजट कम कर रही है। वहीं, बहुमत के बल पर सुनियोजित रूप से साप्रदायिक तनाव पैदा करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा सरकार संविधान और सांस्कृतिक परंपराओं से खिलवाड़ कर रही है। जिसे कतई सहन नहीं किया जायेगा। कहा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध करने वालों का ही दमन कर रही है। जिससे देश में अशांति का माहौल बना हुआ है। जिसका खामियाजा युवाओं को भुगतना पड़ रहा है। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार से नागरिकता संशोधन अधिनियम को वापस लेने की मांग की। कहा अगर जल्द उनकी मांगों पर अमल नहीं किया गया तो वे सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे। यहां किरन आर्या, भारती पांडे, गोपाल राम, राजू गिरी, भावना पांडे आदि मौजूद रहे।