Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

रानीखेत पुलिस ने 9 साल से फरार अपराधी (मफरूर) को दिल्ली से किया गिरफ्तार

 

अल्मोड़ा । श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा मफरूरों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत रानीखेत पुलिस को एक मफरूर को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली हैl थाना रानीखेत में पंजीकृत मु0अ0सं-334/1999 धारा- 323/325/506 भा0द0वि0 में फरार अभियुक्त गोपाल सिंह पुत्र चंदन सिंह निवासी ग्राम कसून पोस्ट हवालबाग तहसील अल्मोड़ा को उपनिरीक्षक हरि राम कानि0 रोशन खेड़ा कानि0 बलराम सिंह ने दिनांक 21-12 -2019 को बलजीत नगर नई दिल्ली से गिरफ्तार कर मा 0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है व0उ0नि0 बसंती आर्या ने बताया कि अभियुक्त वर्ष 2011 में मा0 न्यायालय ने मफरूर घोषित किया था जिसे 9 साल बाद रानीखेत पुलिस को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है

You may have missed

Advertisement