Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

भतरौजखान पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने 20 पेटी शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार वाहन सीज

 

अल्मोड़ा । श्री प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने एवं शराब तस्करों पर नकेल कसने हेतु की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांकः 22.12.2019 को उ0नि0 तरन्नुम सईद, का0 तारा सिंह म0आरक्षी कविता , थाना भतरौंजखान का0 भूपेन्द्र, का0 मनमोहन एस ओ जी अल्मोड़ा द्वारा घटटी के पास की गई चैंकिंग के दौरान वाहन संख्या-यू0के019-टीए-481 बोलेरो में विनोद मठपाल पुत्र संतोष मठपाल मदन सिंह पुत्र नंदन सिंह, श्रीमती बीना देवी पत्नी मदन सिंह निवासीगण हरड़ा, मौलेखाल ,सल्ट ,अल्मोड़ा के कब्जे से 6 पेटी में 144 अधे व14 पेटियों में 692 पव्वे देशी मसालेदार शराब (कुल 20 पेटी शराब कीमत 90,000 रुपया ) बरामद कर थाना भतरौजखान में मुकदमा अपराध संख्या 34 / 19 धारा 60 /72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही थानाध्यक्ष भतरौंजखान श्री नीरज भाकुनी ने बताया की अभियुक्तगण शराब बेतालघाट की ओर से लेकर हरड़ा की ओर जा रहे थे पुलिस द्वारा अचानक की गयी चैकिंग में पकड़े गये।शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है

Advertisement